WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा
फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव समिति गाजे बाजे के साथ भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में लगभग डेढ़ दर्जन झांकिया आकर्षण का केंद्र रही।
श्रीकृष्ण शोभायात्रा का शुभारम्भ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के हरी झंडी दिखाकर किया गया। नगर विधायक मनीष असीजा ने दीप प्रज्जवलन किया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई। जो कि घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चैराहा, सिनेमा चैराहा, बर्फखाना चैराहा, जलेसर रोड, फिरोजाबाद क्लब चैराहा होते हुए गोपाल आश्रम पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का मार्ग जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में राधाकृष्ण की झांकी, बांके बिहारी, भगवान श्रीकृष्ण की झांकी, शिव-पार्वती की झांकी अलग ही छटा विखेर रही थी। शोभायात्रा में बैंड, नासिक ढोल, काली अखाड़ा, ऊॅट घोड़े विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव, पूर्व विधायक हरिओम यादव, फिरोजाबाद ब्लाक प्रमुख डा. लक्ष्मी नारायन यादव, श्याम सिंह यादव, धर्मसिंह यादव, जयंती अध्यक्ष पंकज यादव, कोषाध्यक्ष राधेश्याम यादव, एम.एस. रामवीर यादव, लल्ला चैधरी, नीरज यादव, जितेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh