WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य तेजी से कराएं जा रहे है। इसी क्रम में मेयर नूतन राठौर ने क्षेत्रिय पार्षदों संग लगभग 48 लाख के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 15 वें वित्त की धनराशि से कराएं जाऐंगे।
शुक्रवार मेयर नूतन राठौर ने वार्ड सं. 37 के मौहल्ला आर्य नगर में लगभग 8 लाख 12 हजार रूपए से भारत माता पार्क स्थित शौचालय के चारो तरफ इंटरलाकिंग कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। इसके बाद नगला पचिया में लगभग 40 लाख रूपए से आरसी नाला निमार्ण कार्य का शुभारम्भ किया। इस दौरान पार्षद विजय शर्मा, फूलमाला राठौर, मनोज शंखवार, आशीष यादव, सतीश राठौर, सुनील नारंग, रवि आजाद, धर्मेन्द्र, अविन जैन, आकाश गुप्ता, गुड्डू राठौर, भूरी सिंह राठौर के अलावा क्षेत्रिय महिला-पुरूष मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh