WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

कंस को लेकर पत्र में लिखी बातों पर कहा जो पुराणों में पढ़ा वही लिखा, बाकी सबकी अपनी सोच
फिरोजाबाद।ं श्रीकृष्ण शोभायात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदुवंशियों की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि अभी सुधार की जरूरत है। प्रयास किए गए हैं लेकिन अभी और जरूरत है। अपने पत्र को लेकर कहा कि जो पुराणों में पढ़ा है वही लिखा है।
शुक्रवार को शिवपाल सिंह यादव शहर में निकाली गई श्रीकृष्ण शोभायात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे थे। शुभारंभ से पूर्व उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा लिखे गए पत्र में कंस को लेकर कहा कि उन्होंने जो पुराणों में पढ़ा है वही अपने पत्र में लिखा है। अब उसे कौन किस रूप में देखता है। यह उनकी अपनी सोच है। बता दें कि शिवपाल यादव ने आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बधाई पत्र में लिखा है कि समाज में जब भी कोई कंस अपने पूज्य पिता को छल बल से अपमानित कर पद से हटाकर अनाधिकृत आधिपत्य स्थापित करता है तो धर्म की रक्षा के लिए मां यशोदा के लाल ग्वालों के सखा योगेश्वर श्रीकृष्ण अवश्य अवतार लेते हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां पर अभी और सुधार की जरूरत है। हालांकि सरकार द्वारा प्रयास किए गए हैं। मुख्तार अंसारी से संबंधित सवालों को टाल गए।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh