WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरेाजाबाद। जनपद में हाई लेवल पर चल रहे कोरोना वायरस में शनिवार को कुछ गिरावट देखी गई। जिसके चलते 25 केस निकलकर सामने आये है। वहीं 26 केस अन्य शहरों में है। होम आइसोलेशन में 250 एक्टिव है।
बेकाबू कोरोना से हर कोई परेशान दिख रहा है। लेकिन सख्ती के नाम पर कुछ होता नहीं दिख रहा है। लोग बेपरवाह होते हुये सड़कों पर दो गज की दूरी मास्क है जरूरी को दरकिनार कर रहे है। लोगों के गंभीर बनने पर ही इस चैन को तोड़ा जा सकता है। शनिवार को कोरोना संक्रमित की संख्या में कुछ गिरावट के साथ 25 पर पहुंची। जिसके चलते संक्रमित केसों की संख्या 4419, ठीक हुये मरीज 4029 के साथ ही मृत्यु का आंकड़ा 71 है। इस प्रकार सक्रिय केस की संख्या 319 पर पहुंच गई है। जांच को लिये गये कुल सैंपल 489515, कुल प्राप्त रिपोर्ट्स 485648 हो चुकी है। वहीं फिरोजाबाद में सक्रिय केस 293 व दस पाॅजीटिव केस आगरा, छह दिल्ली, एक मुंबई, चार इटावा, एक लखनऊ, तीन नोयडा एवं एक फरीदाबाद में है। इसके अलावा शनिवार को 42 मरीज डिस्चार्ज किए गए। साथ ही अभी 3867 की रिपोर्ट्स आना बाकी है। फिलहाल होम आइसोलेशन में 250 है।


About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh