WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फोटो- नगर निगम स्थित महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते वाल्मीकि नवयुवक संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि एवं अन्य
वाल्मीकि वाटिका में महर्षि बाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के पदाधिकारी

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में महर्षि बाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। बाल्मीकि समाज के अनुयाईयों ने महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
शनिवार को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के द्वारा लेबर कॉलोनी स्थित वाल्मीकि वाटिका में महर्षि बाल्मीकि का प्रकट उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बाल्मीकि समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजू वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष योगेश वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष अमन चैहान, मोहम्मद गुलशन, विशाल वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, विनय, सचिन, संजीव, सनी, आदर्श वाल्मीकि, सरवन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। वहीं वाल्मीकि नवयुवक संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में भगवान वाल्मीकि जन्मोत्सव नगर निगम में धूमधाम के साथ मनाया गया। साथ ही बहन मनीषा की आत्मा की शांति के लिए हबन पूजा कर श्रंद्वाजली अर्पित की गई। इस दौरान रामनाथ आजाद, अवधेश वाल्मीकि, पार्षद अशोक वाल्मीकि, जालिम सिंह वाल्मीकि, योगेश सरन, राज वाल्मीकि, अनिकेत वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, रितिक वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, दिनेश वाल्मीकि, चन्दन वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, प्रवीन वाल्मीकि, विवेक कुमार, बंटी, सतीश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media