WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फोटो- घर-घर जाकर पत्रक वितरण करती महापौर नूतन राठौर छात्राओं को पत्रक देते भाजपा के पदाधिकारी

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला फिरोजाबाद द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टूण्डला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर महासम्पर्क अभियान में जनप्रतिनिधियों व पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसम्पर्क किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पत्रक वितरित किए।
रविवार को जनप्रतिनधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा छोटी-छोटी टोली बनाकर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक घर-घर जाकर बांटने का कार्य किया गया। इस दौरान टूण्डला विधानसभा के प्रभारी व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बीएल. वर्मा ने जनसंपर्क करते हुऐ कहा कि उपचुनाव में प्रत्येक बूथ पर एकजुटता के साथ पार्टी का झंडा लहराना है और सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर टूंडला उपचुनाव को रिकॉर्ड मतों से जीतना है। इस दौरान महापौर नूतन राठौर, विधायक सदर मनीष असीजा, रामगोपाल पप्पू लोधी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि वंशवाद व जातिवाद की राजनीति से देश बाहर निकल चुका हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामरिक शक्ति समपन्न बन रहा है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से हम सभी अपना संकल्प जोड़कर साथ चले। जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री अश्वनी भारद्वाज एवं उदय प्रताप सिंह ने कहा कि योगी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार सभी वर्गों, विशेष रूप से किसान, नौजवान, महिला, गरीब, वंचित तथा उपेक्षित वर्ग के लिए हम पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे। इस दौरान जिला महामंत्री दीपक चैधरी, अविनाश सिंह भोले, राजीव गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, रामतीर्थ सिंह चक, लोकेश जादौन, तरुण शर्मा, देवेंद्र बेनीवाल, योगेश प्रताप सिंह बघेल, डॉ पूरन सिंह, विनोद प्रताप सिंह, महावीर सिंह बघेल, दिनेश गुप्ता, पुष्पेन्द्र पाल सिंह, विकास पालीवाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, गोपाल कृष्ण सिंह, शैलेन्द्र वाल्मीकि, डॉ मधुरिमा गुप्ता, भीकम सिंह कुशवाहा, मुन्ना लाल कुशवाहा, रामसेवक वैघ, नीलम दिवाकर, अविनाश उपाध्याय, बालकिशन गुप्ता, डा. एसपी लहरी आदि रहे। विधानसभा टूंडला के मोहल्ला रानी नगर, काशीराम, द्वारिकापुरी, सविता नगर में सेक्टर प्रवासी सुमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष उत्तर केशव देव शंखवार, महामंत्री गेंदालाल राठौर, संपर्क प्रमुख राजकुमार राठौर, राहुल शर्मा, ओम प्रकाश, भोला शंकर, यतनेश कुमार, राज कपूर आदि ने जनसम्र्पक किया।

About Author

Join us Our Social Media