WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फोटो– वर्चुअल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में भाग लेते बच्चे

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब द्वारा जनपद में प्रथम बार वर्चुअल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन जिलाधिकारी फिरोजाबाद चन्द्र विजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन के दिशा निर्देश में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में गूगल मीट के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेहा जैन ने प्रतिभागियों के इस प्रयास की बहुत सराहना करते हुए बताया कि बच्चों ने विभिन्न मॉडलों के साथ कोरोना वायरस से सम्बंधित भी मॉडलों का निर्माण किया है। उन्होंने बच्चों से विज्ञान मॉडलों को अपने वास्तविक जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा सम्बंधी दीक्षा एप से पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देश में नए अविष्कारों से अग्रसर करने पर बल दिया। उन्होंने जनपद में प्रथम बार आयोजित होने वाली इस वर्चुअल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए जिला समन्यवक अश्वनी कुमार जैन की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की। विशिष्ट अतिथि डा. अरविन्द कुमार पाठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों के मॉडलों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि गाजियाबाद से राज्य समन्यवक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस उत्तर प्रदेश सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी अपने जीवन को वैज्ञानिक पद्धति से जीना सीखें। जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वर्चुअल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में समस्त जनपद के 60 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें इलेक्ट्रिक गन, एलिमिनेट कोरोना वायरस, किडनी क्रियाकारी मॉडल, आधुनिक कुंआ, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, इलेक्ट्रिक कूलर, मिनी ड्रिल मशीन, दुर्घटना से बचाव हेतु स्मार्ट चश्मा, वर्ल्ड वेब सीरीज, सबमर्सिबल पंप, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, नेत्रहीनों के लिए स्टिक, कोरोना से बचाव हेतु घड़ी आदि विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन राजकुमार सिंह, श्रीमती रंजना सहाय, श्रीमती भारती शर्मा ने ने किया। इस वर्चुअल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का तकनीकी संचालन अर्चित जैन ने किया। कार्यक्रम में नीतू यादव, नीलोफर, हिमांशु शर्मा, अशोक अनुरागी, दीपक मिश्रा, सीमा सिंह, शाहीन अहमद, तिलक सिंह, छाया सिंह, शरद पोरवाल, नम्रता सिंह, माधुरी शर्मा, प्रज्ञा भारती, सौरभ जैन, ब्रजेन्द्र निगम आदि शिक्षक बंधु मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh