WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फोटो-नगर आयुक्त को घटना की जानकारी देते नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी
नगर निगम कर्मचारियों ने की तालाबंदी, नामित पार्षदों के खिलाफ की नारेबाजी

फिरोजाबाद। नगर निगम के नामित पार्षदों द्वारा गुरूवार की सांय वक्र्सशाॅप में वरिष्ठ लिपिक अम्बरीश वर्मा के साथ अभ्रदता करने के मामले मेें उ.प्र स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आज नगर निगम कर्मचारियों ने ताला बंद कर नारेबाजी की। प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से मिलकर नामित पार्षदों के खिलाफ शासन को पत्र लिखने एवं एफआईआर कराने की मांग की है।
शुक्रवार की दोपहर नगर निगम कर्मचारियों ने जलकल विभाग एवं नगर निगम में तालाबंदी कर नामित पार्षदों के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। वहीं कर्मचारियों ने इस संबंध में नगर आयुक्त विजय कुमार को अवगत कराया गया। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जो भी घटना हुई है। उस पर कार्यवाही की जाएंगी। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी बघेल एवं जिलाध्यक्ष छकौडी लाल ने कहा कि वक्र्सशाप में वरिष्ठ लिपिक अम्बरीश वर्मा अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। उसी दौरान नामित पार्षद उदय ठाकुर, सुरेन्द्र कुमार राठौर, पार्षदपति मनोज ताऊ एवं अन्य दो लोग कार्यालय में आकर उनके साथ अभद्रता करने लगे और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए विभागीय पत्रावली कार्यालय से छीन कर ले गये। जो बहुत ही निंदनीय है। जिसमें कर्मचारी भयभीत और कार्य करने की स्थिति में नहीं हैै। कर्मचारी महासंघ इस घटना की घोर निंदा करता हैं। और नगर आयुक्त से ऐसे पार्षदों एवं संबंधित के विरूद्व अपने स्तर से एफआईआर दर्ज कराने की मांग करता है। साथ ही संबंधित पार्षदों द्वारा किये गये कृत्य के लिए राज्यपाल महोदय एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराने की बात कही।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh