WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फोटो- पेयजल समस्या को लेकर सैलई सब्जी मंडी सड़क पर हाथों में खाली बर्तन लेकर खडी महिलाऐं

फिरोजाबाद। नगर निगम वार्ड नंबर पांच के लोग कई दिनों पेयजल समस्या से परेशान थे। आज महिलाओं को धैर्य समाप्त हो गया और हाथों में खाली बर्तन लेकर सडक पर आ गई। महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस के काफी समझाने के बाद ही जाम खुल सका।
थाना रामगढ क्षेत्र सब्जी मंडी चैराहे पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने बर्तनों को सडक पर रखकर जाम लगा दिया। महिलाओं ने हाथों में खाली वर्तन लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगते ही सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। महिलाओं का कहना था कि नगर निगम में जाकर पेयजल समस्या से अधिकारियों को अवगत करा गया था। लेकिन केवल उनको द्वारा आश्वासन देकर लौटा दिया जाता था। आज समाधान न होने पर हम लोगों को सड़को पर आकर पर आना पड़ा। जाम की जानकारी होने पर मौके पर क्षेत्रिय पुलिस भी पहुंच गई। वहीं पुलिस ने महिलाओं को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाऐं पानी की समस्या समाधान के बाद हटने की कहती नजर आई। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से बात कर समस्या समाधान कराने की बात कही। तब जाकर जाम खुल सका। क्षेत्रिय पार्षद माया देवी ने कहना है कि जब से जेड़ाझाल की पाइप लाइन डाली गई तक से परेशानी आ रही है। इस संबंध में नगर आयुक्त को बताया था लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh