WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कई दिनों से धर्म प्रभावना कर रहे पुष्पगिरी प्रणेता गणाचार्य 108 पुष्पदंत सागर महाराज विभव नगर से टूंडला नगर के लिए बिहार कर गए। आचार्य संघ का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
गुरूवार को विभव नगर से गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज का विहार टूंडला के लिए हुआ। जैन मुनि नगर से विहार कर राजा का ताल के तिराहे पर पहुंचे। जहॉ पर जैन समाज के लोगों ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आचार्य श्री को बैंड बाजों के साथ राजा के ताल में प्रवेश कराया। राजा का ताल में जगह-जगह महाराज श्री की आरती उतारी गई।ं जगह-जगह पर पाद प्रक्षालन किया गया। जैन आचार्य ने अतिशय क्षेत्र राजा का ताल स्थित अतिशय पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर मे पहुंचकर श्रीजी के दर्शन किए। उन्होंने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। उसके बाद गणाचार्य महाराज टूंडला के लिए बिहार कर गए। आचार्य श्री की अगवानी राजेश कुमार जैन, अमित जैन, राजा भाई, अनिल बाबू जैन, सुविधि जैन, रजत जैन, सोनू जैन, संभव जैन, राजेंद्र कुमार जैन, डॉ वीके जैन, राकेश कुमार जैन, हनी जैन, संदीप जैन, अंकित जैन, अभिनय जैन, रवि जैन, संजय जैन, गौरव जैन, नवीन जैन, विक्रम जैन, संजू जैन, सुभाष चंद्र जैन एडवोकेट, नीरज जैन, प्रभात जैन, आदर्श जैन, नमित जैन, रजनी जैन, विनोद कुमार जैन, मीना जैन, रेखा जैन, रानी जैन, क्षमा जैन, पूजा जैन, बबली जैन, राजेश कुमार, श्याम सुन्दर जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन राजू, साहस कुमार जैन, चक्रेश जैन, जे के जैन, प्रदीप जैन पीपी, संजय जैन पीआरओ, आदिश जैन आदि रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh