WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

भारत के राजनेता और उत्तर प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र मे 10 अक्टूबर सुबह 8:16 पर देहांत हो गया। मुलायम सिंह यादव भारत के रक्षामंत्री भी रहे थे, उनकी पुरानी ज़िंदगी के बारे में बताए तो वे एक शिक्षक थे और शिक्षक का पद छोड़ के राजनीति में आ गए।  समाजवादी पार्टी को स्थापित किया। समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगता रहा है, देश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का कुनबा सबसे बड़ा है। यादव परिवार के 25 से ज़्यादा लोग आज भी राजनीति में सक्रिय हैं,

मुलायम सिंह यादव के पिता

मुलायम सिंह यादव के पिता सुघर सिंह और बच्चीलाल सिंह दो भाई थे. सुघर सिंह के पांच बेटे थे और बच्चीलाल सिंह के बेटे रामगोपाल यादव थे। रामगोपाल अखिलेश यादव के बहुत ज्यादा करीबी माने जाते हैं .उनके बेटे अक्षय फिरोजाबाद के सांसद रह चुके हैं. 2014 की लोकसभा चुनाव जीते थे लेकिन साल 2019 में वह चाचा शिवपाल यादव की वजह से चुनाव हार गए थे।

अभयराम सिंह का परिवार

सुघर सिंह के सबसे बड़े बेटे अभयराम सिंह हैं, दूसरे बेटे का नाम रतन सिंह, तीसरे का मुलायम सिंह, चौथे का राजपाल सिंह और पांचवे का शिवपाल सिंह यादव है. अभयराम सिंह के बेटे का नाम धर्मेंद्र सिंह यादव तीन बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं, एक बार मैनपुरी और दो बार बदायूं के सांसद रह चुके हैं. साल 2019 में वह बदायूं से हार गए थे।

रतन सिंह यादव का परिवार

सुघर सिंह दूसरे बेटे रतन सिंह यादव के परिवार से तेज प्रताप सांसद रह चुके हैं। तेज प्रताप मैनपुरी से सांसद चुनाव जते थे, तेज प्रताप रतन सिंह के पोते हैं.तेज प्रताप के पिता रणवीर सिंह का निधन हो चुका है. तेज प्रताप का विवाह लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी यादव से हुआ है।

मुलायम सिंह यादव का परिवार

मुलायम सिंह यादव की दो शादियां हुई थी। उनकी पहली शादी मालती देवी थी। अखिलेश यादव मालती देवी के बेटे हैं। अखिलेश यूपी के सीएम रह चुके हैं इस समय समाजवादी पार्टी के प्रेसिडेंट हैं उनकी पत्नी डिंपल यादव भी सांसद रह चुकी हैं। अखिलेश यादव और डिंपल यादव के तीन बच्चे हैं। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी का नाम साधना गुप्ता है। साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक राजनीति से दूर रहते हैं और वहीं उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हैं। पहले वह समाजवादी पार्टी में थीं लेकिन साल 2022 विधानसभा से पहले उन्होंने भाजपा की तरफ रुख मोड़ लिया।

राजपाल सिंह का परिवार

सुघर सिंह के चौथे बेटे राजपाल सिंह के बेटे अंशुल भी सियासत में एक्टिव हैं। वह दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष बन चुके हैं। उनकी पत्नी भी राजनीति में सक्रिय हैं।

शिवपाल सिंह यादव का परिवार

शिवपाल सिंह यादव सुघर सिंह के सबसे छोटे बेटे शिवपाल सिंह यादव को मुलायम सिंह के सबसे करीब थे। नेताजी के शुरुआती दौर में शिवपाल सिंह यादव ने उनके साथ मेहनत की थी. मुलायम विधायक बने और जमीनी तौर पर सारा काम शिवपाल ने देखा, हालांकि बाद में अखिलेश यादव से विवाद पर उन्होंने सपा का छोड़ कर अपनी खुद की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनायी प्रसपा के चुनाव चिन्ह पर शिवपाल के बेटे आदित्य भी राजनीति में

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh