WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। आर के बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मातृ दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों की माताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय उप प्रबंधक अशोक कुमार पोरवाल के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रोग्राम का संचालन विद्यालय के सहायक अध्यापक विवेक अग्रवाल व धीरज यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में एस.आर.के इंटर कॉलेज कोटला के प्रधानाचार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता रहे। विद्यालय उपप्रबंधक अशोक कुमार पोरवाल ने सभी माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप मातृशक्ति हैं। आप देश का भविष्य बना भी सकती हैं और देश का भविष्य उच्च कोटि का भी कर सकती हैं। आप जैसे संस्कार बच्चों को देंगी। उसी प्रकार बच्चों की वृद्धि और बुद्धि दोनों का विकास होगा। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय सहायक अध्यापक राम नरेश यादव, धीरज कुमार यादव, विवेक अग्रवाल, नीलम चैहान, गुंजन अग्रवाल, टिनी टॉयज के प्रधानाचार्य चरण सिंह, चेतन दीक्षित, रूपेश वाष्र्णेय, कृष्ण वीर आदि उपस्थित रहे।

About Author

Join us Our Social Media