WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। राजा का ताल क्षेत्र के अलीनगर कैंजरा में एक खेत में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसमें किसान को लाखो रूपये की क्षति हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
थाना टूंडला के राजा का ताल क्षेत्र में अली नगर कैंजरा में जेलर कोठी के सामने खेत में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। बताया जाता है कि विपनेश पुत्र भूरी सिंह ने पट्टे पर लेकर खेत किया था। आठ बीघा खेत पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी होते ही ग्रामीण खेत की तरफ दौड़ते नजर आएं। हर कोई आग बुझाने में लग गया। आग इतनी भीषण थी कि गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गयी।
सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई। फायर कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ लग गई। वहीं जानकारी पर राजा का ताल चैकी प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल यादव, प्रमोद फौजी, नितेश कुमार तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं दमकल विभाग और क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल यादव ने प्रशासन से किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh