WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी एवं उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा युवाओं को रोजगार के लिए घोषणा पत्र भर्ती विधान के नाम से जारी किया गया है। युवाओं के इस घोषणा पत्र में प्रियंका गांधी द्वारा 20 लाख रोजगार देने का वादा अपने प्रतिज्ञा पत्र में किया गया है।
यह जानकारी घर संसार बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा बताया गया है कि माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 38 हजार पद भरे जाएंगे। उच्च शिक्षा और महाविद्यालयों में शिक्षकों के आठ हजार पद भरे जाएंगे। स्टार्टअप के लिए पांच हजार करोड़ रुपए का सीड स्टार्ट अप फंड जिसमें 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त डेढ़ लाख पद भरे जाएंगे। बेसिक शिक्षा क्षेत्र में एक लाख प्रधान अध्यापकों की कमी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एग्जाम सेंटर तक आने जाना बिल्कुल फ्री होगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा 2022 में उप्र में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस भर्ती प्रक्रिया में फार्म भरने की फीस, परीक्षा स्थल तक जाने का शुल्क माफ करेगी। प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए बसों एवं ट्रेन की यात्रा मुक्त होगी। जॉब कैलेंडर होगा। जिसमें प्रत्येक भर्ती के लिए परीक्षा, इंटरव्यू रिजल्ट एवं नियुक्ति की तिथि अंकित होगी। भर्ती निकलने के छह माह के भीतर नियुक्ति होगी। कांग्रेस पार्टी युवाओं के लिए नशा मुक्ति की दिशा में भी काम करेगी। भर्ती विधान में युवाओं पर पूरी तरह से फोकस किया गया है। जगह-जगह पर यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य विभाग में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। आरक्षण का सही पालन करने के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक की नियुक्ति, छात्र संघ चुनाव बहाल होंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती विधान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे युवाओं से वार्ता करने के बाद तैयार किया गया है। कांग्रेस 2022 में सरकार बनाने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खोल देगी। वार्ता में जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले, एससीध्एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतराम, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मोहजम परवेज, शिवम दिवाकर, राम कुमार रावत, साहिल रहमान आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media