WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। जनपद में कोरोना की चाल डरावनी होती जा रही है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हर रोज गति पकड़ता नजर आ रहा है। इसके बावजूद भी लोग सावधानी बरतने को राजी नहीं दिख रहे है। वहीं बाजारों में भी स्थिति विकट रूपधारण किए हुए है। शनिवार को कोरोना का बंब भयानक रूप में फटता हुआ देखा गया।
जिले में हर रोज कोरोना संक्रमण से स्थिति बिगड़ती देखी जा रही है। हर रोज नये रंग रूप में संक्रमित मरीज निकलकर सामने आ रहे है। वहीं लोग हर स्तर पर लापरवाही बरत रहे है। दूसरे को सावधानी बरतने की सलाह तो दे रहे है लेकिन खुद बरतने को राजी नहीं दिख रहे है। वही शास्त्री मार्केट, सुभाष तिराहे, जलेसर रोड, सर्विस रोड के अलावा प्रमुख मार्गों पर लोग खुलेआम बिना मास्क का प्रयोग कर घूम रहे है। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का प्रयोग करने में आनाकानी कर रहे है। जिसके चलते हर रोज कोरोना संक्रमण का आंकड़ा डरावना बना हुआ है। शनिवार को अब तक का सबसे बड़ा कोरोना संक्रमण का बंब फूटता देखा गया। जिसके चलते शनिवार को कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 174 पर पहुंचा। फिरोजाबाद में सक्रिय केसों की संख्या 500 हो गई है। वही कुल सक्रिय केसों की संख्या 512 पर पहुंच गई है। होम आइसोलेशन की बात की जाये तो 508 में से 500 फिरोजाबाद में व आठ अन्य शहर में है। वही अन्य शहरों में एक्टिव केस 12 में से आठ केस होम आइसोलेशन में है। साथ ही 6923 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इस प्रकार बढ़ते आंकड़े लोगों को दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का संकेत देते दिख रहे है।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh