WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। किड्स काॅर्नर हैप्पी सी. सै. स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर, प्रशासक डा. मंयक भटनागर ने बच्चों को अपने संविधान की गरिमा और विशेषताओं से अवगत कराया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से संविधान के प्रति जागरूक होने का आव्हान किया। साथ ही कहा कि हमारा संधिान 26 नवम्बर 1949 को रचा व पारित किया गया था। संविधान कमेटी ने सारा श्रेय देशवासियों को दिया और उन्हीं के नाम समर्पित कर दिया। हमारा संविधान विश्व का सबसे विशाल संविधान है। जिसमें प्रत्येक वर्ग की आंकाक्षाओं को पूर्ण करने हेतु कार्य किया गया। वहीं सभी बच्चों को संविधान दिवस की शुभकामनाऐं दी।

About Author

Join us Our Social Media