WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में सभी नौ ब्लाॅकों में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा जनपद के प्रभारी अनिल यादव एवं प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित ने फिरोजाबाद ब्लाक के ग्राम मोड़ा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद दलित समाज के लोगों के साथ खिचड़ी भोज किया गया। इसी प्रकार से ब्लॉक शिकोहाबाद के आमरी में, अराव ब्लॉक के नगला मानसिंह में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दलित समाज के भाइयों के साथ खिचड़ी भोज किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर द्वारा जो देश को संविधान दिया गया है वह हमें समान अधिकार के विषय में अपने हकों के विषय में, अपने अधिकारों के विषय में, अपनी जिम्मेदारियों के विषय में बताता है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव ने कहा कि बाबा साहब द्वारा जो संविधान देश को दिया गया है। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार उसे मिटाने पर लगी हुई है। आज संविधान खतरे में है और इसकी रक्षा करना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। प्रदेश सचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ इस संविधान की रक्षा के लिए जनता के बीच में है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में 2022 में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में जनता की सरकार बनेगी। जो पूरी तरह से देश के संविधान को मानने वाली सरकार होगी और उत्तर प्रदेश फिर से विश्व के पटल पर चमकेगा। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, जिला महासचिव दुष्यंत धनगर, फिरोजाबाद ब्लॉक अध्यक्ष राम शंकर राजोरिया, नगर अध्यक्ष शिकोहाबाद मुकेश गौड़, शिकोहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश यादव, अराव ब्लॉक अध्यक्ष मोहित राजपूत,शशि शर्मा, छेत्रपाल यादव,मदनपुर ब्लॉक अध्यक्ष रोहित यादव, प्रतिमा पाल, भगवान सिंह बघेल, चंद्रकांत यादव, संजय यादव, देनप जिलाध्यक्ष मोहजाम परवेज, रामसेवक वैध आदि उपस्थित रहे।

About Author

Join us Our Social Media