WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ भारतीय संविधान समिति के सदस्य डा. रत्नप्पा कुम्हार की 112 वी जन्म जयन्ती प्रजापति धर्मशाला स्टेशन रोड पर मनाई गई।
महापुरूष डा. रत्नप्पा कुम्हार की प्रतिमा पर बृज क्षेत्र अध्यक्ष सतीश चन्द्र प्रजापति (राजा भईया) ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राजा भईया ने बताया कि महापुरूष का जन्म 1909 में महारास्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक साधारण प्रजापति परिवार में हुआ था। जिस समय देश अंग्रजो का गुलाम था उस समय डा रत्नप्पा कुम्हार ने आजादी के लिए बहुत संघर्ष किया था। उनको 6 वर्ष तक भूमि गत रहना पडा था। और जब देश आजाद हुआ तब संविधान बनाने में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के साथ अहम भूमिका निभाई और लास्ट गजट पर हस्ताक्षर किए क्योकि ये संविधान समिति के सदस्य थे। आजाद भारत के 1952 में लोकसभा के लिए चुने गए। कार्यक्रम में अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ की नव टीम का भी विस्तार किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास प्रजापति, मनोज गोला, सत्यवीर प्रजापति, मुख्य महासचिव अनूप प्रजापति, कोषाध्यक्ष महावीर दक्ष, महामंत्री शिवम प्रजापति, हेमबाबू प्रजापति, संघटन मंत्री अर्पित प्रजापति, बृज किशोर प्रजापति, जुगल किशोर प्रजापति को बनाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश प्रजापति, युवा जिलाध्यक्ष देव प्रजापति, ओम प्रकाश प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, संदीप प्रजापति, वीनू प्रजापति आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media