WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

शिकोहाबाद। नगर के बडा बाजार स्थित कल्पतरु ट्रस्ट कार्यालय पर उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की एक चुनावी बैठक प्रांतीय अध्यक्ष बीएस गुप्ता की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। जिसमे सत्र 2021-23 के लिये नगर कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से अतुल गुप्ता को नगर अध्यक्ष व ओम शंकर चैहान को नगर कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने अतुल गुप्ता से जल्द कार्यकारिणी गठन कर सूचित करने को कहा।
अतुल गुप्ता ने कहा कि नगर के व्यापारियों के साथ मिलजुल कर काम किया जायेगा। किसी व्यापारी का शोषण नही होने दिया जायेगा। कल्पतरु ट्रस्ट के सभी सदस्यों व व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर बैठक मे प्रदेश संगठन मंत्री रमाशंकर गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सोमदत्त गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, सामर्थ, वरुण अग्रवाल, मोहित जैन, विमल कुमार, पवन गुप्ता, योगेश भारद्वाज, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media