WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत नौशहरा पुल के नीचे गुरुवार को एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। मृतक बुधवार की सांय से लापता था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत नौशहरा पुल के नीचे गुरुवार को एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के रूप में जिला अस्पताल भिजवाया। इधर जानकारी होने पर परिजन भी आ गये। परिजनों ने शव की शिनाख्त शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव कंथरी निवासी दीपेंद्र उर्फ डीके (20) पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव के रूप में की है। मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपेंद्र बुधवार शाम सात बजेे घर से निकला था। इसके बाद नही लौटा। उन्होंने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh