WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना उत्तर क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी 80 वर्षीय अजब सिंह पुत्र गीतम सिंह आज सुबह रोजना की तरह घर से टहलने के लिए निकला था। उसी दौरान ककरऊ कोठी के समीप अनियंत्रित ट्रक के रौदने से वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। उसी दौरान मौके पर लगी भीड में से लोगो ने वृद्ध को पहचानते हुए घटना की जानकारी परिजनों के साथ इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
वहीं दूसरी घटना में थाना टूण्डला क्षेत्र एफ.एच. मेडीकल कालेज के समीप छोटा हाथी कार की टक्कर से 12 वर्षीय मोहित पुत्र राकेश घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। जहाॅ उसका उपचार किया गया। साथ ही टूण्डला के अनवरा निवासी 28 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार पुत्र महावीर भी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनो घायल बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। वही अन्य घटना में थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव साॅती निवासी 40 वर्षीय श्याम सुन्दर पुत्र यादराम अपने पुत्र 10 वर्षीय अमन के साथ बाइक पर सवार होकर गैस सिलेण्डर लेने के लिए जा रहा था। उसी दौरान बाइक का संतुलन खराब होने से बाइक के गिरने से पिता-पुत्र घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

About Author

Join us Our Social Media