WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

जाम के झाम से जनता परेशान, कौन करेगा समाधान

शिकोहाबाद। नगर में जाम के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को कटरा बाजार में जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दिन के समय बाजारों में चार पहिया वाहन प्रवेश करने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, लेकिन पुलिस प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रत्येक शांति कमेटी की बैठक में बाजार में चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध की मांग उठती है, लेकिन आज तक पुलिस प्रशासन चार पहिया वाहनों पर दिन के समय बाजारों में प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं लगा सका है। चार पहिया वाहनों के बाजार में प्रवेश करने पर बाजारों में जाम लग जाता है। सोमवार दोपहर को भी कटरा बाजार में जाम की घण्टो भयंकर स्थिति बनी रही। जबकि बीच बाजार में बनी सब्जी मंडी चैकी पर तैनात पुलिसकर्मी अपने काम में व्यस्त रहे। जिससे लोगों को काफी देर से अपने घर पहुॅचना पडा। जाम में फंसे लोगों में पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं के प्रति रोष दिखा। लोगों का कहना था कि बाजार में दिन के समय ग्राहकों की भीड़ रहती है, ऐसे में चार पहिया वाहनों के प्रवेश बर्जित रहने चाहिए। स्थानीय दुकानदारों ने भी प्रशासन से दिन के समय बाजार में चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। वही कटरा बाजार में स्थिति यह रही कि वहाॅ से गुजरने वाले लोग अपने को कोसते नजर आये। वही व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन से बार-बार कहने पर भी अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया।
लोगों का कहना था कि पुलिस कभी जाम हटाओ अभियान भी चलायेगी, जनता परेशान है। थाने में सिर्फ शांति बैठक में औपचारिकतायंे ही होती है। उनका निस्तारण नहीं किया जाता। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि हम इस पर जल्द कार्यवाही करेगें। साथ ही ईरिक्शा व बडे वाहनों पर प्रतिबंध भी लगाया जायेगा।

About Author

Join us Our Social Media