WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

किशोरी ने गांव के युवक पर लगाया छेडछाड का आरोप

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव चनौरा में घर में काम कर रही एक किशोरी को गांव के युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। किशोरी के शोर करने पर आसपास के लोगों एकत्रित हो गये। जिनको देख अरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव चनौरा निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी ने गांव के ही रोहित नामक युवक पर छेडछाड करने का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग दर्ज करने के बाद किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। किशोरी की माने तो वह अपने घर पर पशुओ को चारा डाल रही थी। उसी दौरान घर पर अकेला देख रोहित नामक युवक घर में घुस आया, जिसने बुरी नीयत से दबोच लिया। शोर करने पर गांव के लोग एकत्रित हो गये। जिनको देख वह भाग निकला।

About Author

Join us Our Social Media