WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फोटो- आॅनलाइन बेबिनार में मौजूद डीआईओएस बालमुकुंद एवं अन्य अतिथिगण

फिरोजाबाद। मिशन शक्ति अभियान को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक वेबीनार का आयोजन किया गया। बेविनार में वक्ताओं ने नारी सुरक्षा, सम्मान आदि विषय पर विचार व्यक्त किए।
बेबीनार में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद बालमुकुंद प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा के हमें महिलाओं के प्रति अपने व्यवहार तथा अपनी सोच को बदलना होगा और यह परिवर्तन अपने विचारों में ही नहीं बल्कि व्यवहार में भी लाना होगा। मिशन शक्ति नोडल प्रभारी रंजना सहाय ने कहा समय की मांग है कि हम लिंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त करें। स्काउट गाइड के सचिव सहदेव सिंह चैहान ने भी मिशन शक्ति अभियान को और मजबूत बनाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। प्रेम स्वरूप ने कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। वेबीनार का संचालन करते हुए अशोक अनुरागी ने कहा के बेहतर भविष्य का निर्माण तभी हो सकता है जब लैंगिक समानता के आधार पर समाज का निर्माण हो। डॉ कांति शर्मा राजकीय महाविद्यालय सिरसागंज, प्रेम स्वरूप पारस शिक्षक पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, स्वालिया परवीन प्रधानाचार्य बीडीएम इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, प्रियंका जादौन प्रवक्ता जवाहर लाल इंटर कॉलेज रतीगढ़ी, डी.ए.वी इंटर कॉलेज के शिक्षक हिमांशु शर्मा, नीतू यादव, विशाल गंगवार, नीरज जैन, अमित विद्यार्थी, विजेंद्र निगम, रघुवीर सिंह, भास्कर आर्य, प्रेम सिंह, अतर सिंह, भगवान दास शंखवार, शिवम उपाध्याय, मिथलेश गोला, गिरजेश यादव, पवन प्रताप सिंह, सरिता सिंह, अश्विनी जैन, कुलदीप कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

About Author

Join us Our Social Media