WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फोटो- वार्ता के दौरान जानकारी देते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग एवं अन्य
छात्रा की घर में घुसकर हत्या किये जाने की कांग्रेसियों ने की निंदा

फिरोजाबाद। कलावती देवी इंटर काॅलेज की 11 वीं छात्रा की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या किये जाने पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने घटना की घोर निंदा करते हुए रोष व्यक्त किया है। साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने प्रशासन से 48 घंटे में अपराधियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की है।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि शहर में देर रात्रि कलावती इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जो बहुत ही निंदनीय है आज उत्तर प्रदेश में जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नारा देते है।ं लेकिन आज उनका नारा ढाक के तीन पात के बराबर नजर आ रहा है। अपराधी अपराध करने में मस्त हैं सरकार केवल कुर्सी पर बैठने मे भाषण देने में व्यस्त है। प्रवक्ता सौरभ पोरवाल ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अगर 48 घंटे में अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। तो कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करने को वाध्य होगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष तिवारी एवं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरेशी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा आज भाजपा की प्रदेश सरकार सत्ता चलाने में नाकाम साबित हो चुकी है। ऐसे मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आजम इरफान एवं शहर अध्यक्ष वकार खालिक ने कहां छात्रा की हत्या ने प्रदेश सरकार की कलई खोल दी। आज उनके नारे केवल भाषण साबित हो चुके हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

About Author

Join us Our Social Media