WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

भाजपा नेता की बाइक सवारों ने गोली मार की हत्या

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र क नगला बीच निवासी भाजपा नेता की विगत रात्रि में गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया, मौके पर पहंुचे पुलिस प्रशासन ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। आलाधिकारियों के साथ भाजपा नेता भी मौके पर एकत्रित हो गये। नगर विधायक मनीष असीजा ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाने के बाद मृतक के शव का अन्तिम संस्कार कराया। वही पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी।
थाना नारखी क्षेत्र नगला बीच निवासी दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष नारखी मंडल के पद पर सक्रिय थे, वे रात अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उनको गोली मार दी, घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हडकम्प मच गया। घायल को परिजनं आनन-फानन में गंभीर हालत में आगरा ले गए। जहाॅ उसकी मौत हो गयी। उक्त जानकारी घटनास्थल पर पहुँचे एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने दी। साथ ही बताया घटना को लेकर परिजनों ने कुछ लोगो के नाम बताएं हैं। साथ ही मौके पर एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, सीओ सिटी सहित कई थानों के फोर्स भी पहुँच गया। बताया आक्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद चंद्रसेन जादौन, नगर विधायक मनीष असीजा, डा. एसपी लहरी सहित कई भाजपा नेता भी मौके पर पहुँच गए हैं।शनिवार को एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि उक्त मामले में परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस की कई टीमें लगायी गयीं, तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कराया था, जिसमें वीरेश तोमर मुख्य आरोपी साथ में दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है और इनसे पूछताछ की जा रही है। सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। घटना का मोटिव क्या है। परिवारीजनों द्वारा पुरानी रंजिश भी बतायी गयी है जो भी सही तथ्य हैं उनके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

About Author

Join us Our Social Media