WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

थाना रामगढ पुलिस टीम द्वारा नाजायज मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 3 अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार, तीनों के कब्जे से 04 किलोग्राम नाजायज गाँजा बरामद ।

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रामगढ पुलिस द्वारा टीम द्वारा दिनांक 16.04.24 को मुखबिर की सूचना पर 3 अभियुक्तों को भारी मात्रा मे नाजायज गांजा के साथ अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया । 1-अभियुक्त विपिन पुत्र लोकपाल निवासी ठारपूठा मन्दिर के पीछे थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद को नारायन नगर काली मन्दिर के पास, थाना रामगढ फिरोजाबाद से 1300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया तथा 2-अभियुक्त सुजात उर्फ बन्टी पुत्र यूनुस निवासी मौहम्मदी मस्जिद के पास कश्मीरी गेट थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद को सलीम मंजूरी की बाऊण्ड्री बम्बा रोड चिस्ती नगर के पास से 1600 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया तथा 3-अभियुक्त जयप्रकाश पुत्र स्व0 कन्हैयालाल निवासी सरजीवन नगर गली नं0 2/3 थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद को बीपीएल ग्राउण्ड ताडो वाली बगिया के पास से थाना रामगढ फिरोजाबाद से 1100 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण के कब्जे सें नाजायज गांजा की बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1.विपिन पुत्र लोकपाल निवासी ठारपूठा मन्दिर के पीछे थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद
2. सुजात उर्फ बन्टी पुत्र यूनुस निवासी मौहम्मदी मस्जिद के पास कश्मीरी गेट थाना रामगढ फिरोजाबाद
3. जयप्रकाश पुत्र स्व0 कन्हैयालाल निवासी सरजीवन नगर गली नं0 2/3 थाना रामगढ फिरोजाबाद
अभियुक्त विपिन की गिरफ्तारी का दिनांक समय स्थानः- 16.04.2024 समय 00.30 बजे नारायन नगर काली मन्दिर के पास, थाना रामगढ फिरोजाबाद
अभियुक्त सुजात उर्फ बन्टी की गिरफ्तारी का दिनांक समय स्थानः- 16.04.2024 समय 09.25 बजे सलीम मंजूरी की बाऊण्ड्री बम्बा रोड चिस्ती नगर के पास से थाना रामगढ फिरोजाबाद
अभियुक्त जयप्रकाश की गिरफ्तारी का दिनांक समय स्थानः- 16.04.2024 समय 10.05 बजे बीपीएल ग्राउण्ड ताडो वाली बगिया के पास से थाना रामगढ फिरोजाबाद

बरामदगी का विवरण–
अभियुक्तः- विपिन से नाजायज 1300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद
अभियुक्तः- सुजात उर्फ बन्टी से नाजायज 1600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद
अभियुक्तः- जयप्रकाश से नाजायज 1100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद

पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 238/2024 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम विपिन
मु0अ0सं0 239/2024 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम सुजात उर्फ बन्टी
मु0अ0सं0 240/2024 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम जयप्रकाश

आपराधिक इतिहास सुजात उर्फ बन्टीः-
मु0अ0सं0 547/21 धारा 8/20 NDPS ACT थाना रामगढ
मु0अ0सं0 693/18 धारा 8/20 NDPS ACT थाना रामगढ
मु0अ0सं0 02/15 धारा 18/20 NDPS ACT थाना रामगढ
मु0अ0सं0 239/2024 धारा 8/20 NDPS ACT थाना रामगढ

आपराधिक इतिहास जयप्रकाशः-
मु0अ0सं0 357/16 धारा 8/20 NDPS ACT थाना रामगढ
मु0अ0सं0 260/11 धारा 18/20 NDPS ACT थाना दक्षिण
मु0अ0सं0 771/13 धारा 18/20 NDPS ACT थाना दक्षिण
मु0अ0सं0 258/11 धारा ¾ जुआ अधि0 थाना दक्षिण
मु0अ0सं0 240/2024 धारा 8/20 NDPS ACT थाना रामगढ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार थाना रामगढ फिरोजाबाद
2. व0उ0नि0 संजुल पाण्डेय थाना रामगढ फिरोजाबाद
3. उ0नि0 चन्द्रवीर सिंह थाना रामगढ फिरोजाबाद
4. उ0नि0 विनोद कुमार थाना रामगढ फिरोजाबाद
5. SI/UT अजय कुमार थाना रामगढ फिरोजाबाद
6. है0का0 1040 अमरपाल सिंह थाना रामगढ फिरोजाबाद
7. है0का0 823 भरत सिंह थाना रामगढ फिरोजाबाद
8. है0का0 343 योगेश थाना रामगढ फिरोजाबाद
9. है0का0 737 राजकुमार थाना रामगढ फिरोजाबाद
10. का0 301 सुशील कुमार थाना रामगढ फिरोजाबाद
11. का0 1565 भूरी सिंह थाना रामगढ फिरोजाबाद

About Author

Join us Our Social Media