WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान अभियुक्त किशोरीलाल को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन पाताल के अन्तर्गत अवैध असलाह रखने वाले अपराधियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किये थे। चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति व तलाश वांछित अपराधीगण के चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी सदर जनपद फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण में दिनांक 16.11.2023 की प्रातःकाल को थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद पुलिस टीम द्वारा दौराने गश्त व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन के दौरान सोफीपुर तिराहे से करीब 500 मीटर की दूरी पर कच्चे रास्ते पर बहद ग्राम सोफीपुर थानाक्षेत्र बसई मोहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद पर समय करीब 05.55 बजे अवैध असलाह मय कारतूस के साथ अभियुक्त किशोरीलाल पुत्र बनवारीलाल निवासी सोफीपुर थाना बसई मोहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद जो किसी घटना की फिराक में था को एक अदद देशी तमन्चा नाजायज 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त किशोरीलाल पुत्र बनवारीलाल निवासी सोफीपुर थाना बसई मोहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद के विरूद्ध थाना बसई मोहम्मदपुर पर मु0अ0सं0 208/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त –
1-किशोरीलाल पुत्र बनवारीलाल निवासी ग्राम सोफीपुर थाना बसई मोहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद।
बरामदगी –
एक अदद देशी तमन्चा नाजायज 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

आपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0सं0 92/2012 धारा 380/411/452 भादवि थाना बसई मोहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद
2. मु0अ0सं0 177/2012 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बसई मोहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद।
3. मु0अ0सं0 291/2011 धारा 379/411 भादवि थाना न्यू आगरा जनपद आगरा।
4. मु0अ0सं0 102/2011 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना बसई मोहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद।
5. मु0अ0सं0 102/2008 धारा 307/506 भादवि थाना डौकी जनपद आगरा
6. मु0अ0सं0 95/2007 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना बसई मोहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद।
7. मु0अ0सं0 15/2004 धारा 13 जी एक्ट जुआ थाना बसई मोहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद।
8. मु0अ0सं0 213/2018 धारा 364 भादवि थाना डौकी जनपद आगरा
गिरफ्तार करने वाली टीम–
• श्री शेर सिंह – प्रभारी निरीक्षक थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद।
• उपनिरीक्षक श्री भगवती प्रसाद – थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद।
• कां0 1539 अंकित यादव – थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद।
• कां0 896 मनीष तोमर – थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद।

About Author

Join us Our Social Media