WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान (शक्ति दीदी) अपडेट दिनांक 14.10.2023 जनपद फिरोजाबाद । 📌📌

📢📢 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुलिस लाइन में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) का हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ-

👉 कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा अभियान ।

👉🏻 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जायेगा त्वरित निस्तारण ।

👉 महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं साइबर की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जायेगा सशक्त ।

शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु आज दिनांक 14.10.2023 को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद एवं मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ । मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान (शक्ति दीदी) के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों,समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए शक्ति दीदी के रुप में महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सक्त बनाने का प्रयास किया जायेगा। शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, साइबर सम्बन्धी एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जायेगा । महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाने का प्रयत्न किया जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभा को संबोधित करते हुए बताया गया कि-

👉 महिलाओं के समस्याओं की सुनवाई के हेतु जनपद के प्रत्येक थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जिसमें महिलाओं की समस्या महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सुनी जाती है।

👉 महिलाओं की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है। तथा शिकायतों के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है।

👉 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण बीट पुलिस अधिकारी के द्वारा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रुप से किया जाता है।

👉 महिला पुलिस कर्मियों की थानों के बीटों पर नियुक्ति की गयी है ताकि महिला पुलिसकर्मी थाना पुलिसिंग के अन्य क्षेत्रों में भी अपनी सहभागिता बनाये रखे।

इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/ महिला सुरक्षा विशेष दल व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए, आप की वार्ता को सार्वजनिक नहीं किया जाता है । सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा/ सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण जाता है। हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा छात्राओं/महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया जाएगा । कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, महिला थाना प्रभारी सहित समस्त थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

About Author

Join us Our Social Media