WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग पहुंचे फिरोजाबाद।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग का फिरोजाबाद पहुंचे जहां सुभाष तिराहे पर फिरोजाबाद के व्यापारियों द्वारा उनका माला पहनकर स्वागत किया गया उन्होंने जब मीडिया से बात की तो कहा कि अगर जो भी व्यापारियों का सम्मान बढे उसके लिए अनेक योजनाएं और प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उन पर कार्रवाई होगी।

जो अधिकारी व्यापारियों का शोषण करते हैं उन्हें परेशान करते हैं उनका अहित करते हैं उपेक्षा करते हैं उन अधिकारियों को जरूर दंड मिलेगा फिरोजाबाद में भी एक व्यापारी की समस्या थी लेकिन व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी के साथ है।

क्या भारतीय उद्योग व्यापार मंडल भारतीय जनता पार्टी के साथ है इस पर बोले कि हम नीतियों के साथ हैं हम विकास के साथ हैं व्यापारियों की उन्नति के साथ हैं और जो इस क्षेत्र में काम करेगा हम उसके साथ हैं।

About Author

Join us Our Social Media