WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। भगवान महर्षि परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा 11 जून दिन रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा राजा दालमील से निकाली जायेगी। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन झांकिया विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष शोभित भारद्वाज एवं संयोजक पवन उपाध्याय ने जानकारी देतें हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष की भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा राजा दाल मील से शाम चार बजे 11 जून दिन रविवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। शोभायात्रा का शुभारम्भ ऊॅचाहार विधानसभा के विधायक मनोज पाण्डेय द्वारा किया जायेगा। शोभायात्रा राजा दाल मील से प्रारम्भ होकर नालबंद चौराहा, छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, बर्फखाना चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा होते हुए रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में राधाकृष्ण, हनुमान, महाकाल की झांकी के अलावा भगवान परशुराम की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस के अलावा बैंड बाजे, काली अखाड़ा आदि शोभायात्रा की शोभा बढ़ायेंगी। वार्ता के दौरान शोभायात्रा सह संयोजक महेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा, अंकुर शर्मा, अनल्प शर्मा, दीपक सारस्वत, राजीव शर्मा, नीता पाण्डेरू, धीरू पंडित, गौरव शर्मा, निशांत गर्ग, पवन तैनगुरिया, अनुपम शर्मा आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh