WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

ब्राह्मण समाज के वृद्वजनों के साथ-साथ मेधावी छात्र-छात्राऐं हुए सम्मानित
फिरोजाबाद। अक्षय तृतीय के अवसर पर ब्राह्मण धर्मशाला में वरिष्ठ बंधुओ के साथ ही ब्राह्मण समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीं परशुराम सेवा मंच द्वारा सुहागनगर स्थित परशुराम पार्क में सनातन शिरोमणि समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, रामनरेश कटारा, अनुपम शर्मा, अशोक गर्ग, प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में वृद्धजनों के सम्मान के बाद ब्राह्मण समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, शील्ड व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज में एकजुटता के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मद्द के लिए समाज हमेशा सहयोग करेगा। वहीं बच्चों को बेहतर संस्कार और शिक्षा मिले, जिससे वो समाज की सेवा के साथ ही देश की सेवा कर सके। समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश कुमार मिश्रा ने की। इस दौरान ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विपिन गर्ग, उमाशंकर शर्मा, देवेंद्र शर्मा, आशीष तिवारी, शिवम दीक्षित, आशीष मिश्रा, साहित्य प्रकाश दीक्षित, अनिल शर्मा, मनोज शर्मा, मयंक शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, गयादत्त गर्ग, रजनी गर्ग आदि मौजूद रहे। वहीं महर्षि भगवान परशुराम सेवा मंच द्वारा अक्षय तृतीय के अवसर पर परशुराम पार्क सुहाग नगर सेक्टर नं. एक में सनातन शिरोमणि समाज की शीलमणि शर्मा, पुष्पा शर्मा, पं. बनारसी शर्मा, डॉ राम सिंह शर्मा, डॉ आरबी शर्मा, डॉ बृज जीवन लाल द्विवेदी, रामअवतार तिवारी, वीके सिसौदिया, हरिकिशोर दीक्षित, ओमप्रकाश उपाध्याय, एससी शर्मा, रामकिशोर आदि लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने की। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक दिनेश वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष विक्रम पचौरी, मंत्री क्रीट शर्मा, अध्यक्ष योगेन्द्र मोहन शर्मा, पं. रवीन्द्र लाल तिवारी, द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ, बौबी गुप्ता, दीपक गुप्ता, रवि शर्मा, राकेश शर्मा, संदीप शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh