WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपना 50 वां स्थापना वर्ष स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है। इसी के तहत व्यापारी स्वाभिमान यात्रा ा 23 मार्च दिन गुरुवार को फिरोजाबाद में आयेगी। जिसकी तैयारियों को जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा।
सोमवार को व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में एक विशाल मोटरसाइकिल सुभाष चौराहा से निकाली गई। जिसको शुभारम्भ महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा व प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने झंडा दिखाकर किया। मोटरसाइकिल रैली सुभाष पार्क से शुरू होकर आगरा गेट, गांधी पार्क चौराहा, रानीवाला मार्केट, सेंट्रल चौराहा, गंज चौराहा, शास्त्री मार्केट, सदर बाजार, छोटा चौराहा, गली बौहरान, नालबंद चौराहा से रसूलपुर थाना के चौराहा पर समापन किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा जन जागरण अभियान चला रहा है। इस दौरान प्रांतीय मंत्री मदन लाल वर्मा, रमाशंकर यादव दादा, रामबाबू झा, पंकज यादव, दिनेश यादव, ओमप्रकाश राठौर, चंचल गोयल, परशुराम लालवानी, भानु उपाध्याय, राजपाल यादव, अर्जुन उपाध्याय, प्रमोद कुमार झा, किशन शर्मा, जय किशन शर्मा, आदित्य दीक्षित, मनोज राणा, विवेक कौशल, मुकेश शर्मा, पारुल गुप्ता, अनीश खान, मनोज कटारिया, राजपाल यादव, तारा चंद्र, राजकुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, मुफीद खान, आरिफ आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh