WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

05.01.2023 से 04.02.2023 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के तृतीय दिन दिनांक 07.01.2023 को सड़क सुरक्षा के लिये संसदीय क्षेत्र समिति की बैठक चन्दसेन जादौन जी, माननीय सांसद फिरोजाबाद की अयक्षता में एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की प्रथम बैठक, जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की प्रथम बैठक का आयोजन रवि रंजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। उक्त बैठक में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी:-
नेशनल हाईवे तथा यूपीडा के मार्गों पर अवैध कटों को बन्द किये जाने तथा मार्ग सुधारीकरण विषयक कृत कार्यवाही।
17 नवीन सड़क दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र (ब्लैक स्पाॅट) के सम्बन्ध में कार्य योजना तैयार किये जाने पर विचार
15 वर्ष पुराने 50360 निजी यानों, 3000 किग्रा से कम क्षमता वाले 5077 माल यानों की सूची आईटीएमएस को प्राप्त कराने के उपरान्त उक्त वाहनों पर की गयी कार्यवाही तथा पूर्व बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी/पुलिस विभाग/परिवहन विभाग द्वारा कृत कार्यवाही की समीक्षा।

चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग किये जाने हेतु जागरूकता अभियान चलाये जाने पर विचार।
शीत ऋतु को देखते हुये वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाये जाने तथा जागरूकता अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में।
नेशनल हाईवे तथा यूपीडा के मार्गों पर आवारा पशुओं के विचरण से आने वाली परेशानी/सड़क दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारियों तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा कृत कार्यवाही पर चर्चा।
ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा ईंट ढुलाई किये जाने के दुष्प्रभाव तथा किसानों को जागरूक किये जाने पर चर्चा।
शहरी क्षेत्र में संचालित आॅटो/ई-रिक्शा वाहनों के लिये पार्किंग स्थान का चिन्ह्ति किया जाना एवं अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों के प्रति कार्यवाही किया जाना।
चालान/निरूद्व किये गये वाहनों हेतु स्थान उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अध्यक्ष द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कृत कार्यवाही पर चर्चा।
उच्च शिक्षा रोड सेफ्टी क्लब बनाये जाने के सम्बन्ध में कृत कार्यवाही।
सड़क दुर्घटना के आॅकडों की निगरानी
सड़क दुर्घटना के कारणों की पहचान और अध्ययन
अध्यक्ष द्वारा प्रोटोकाॅल के अनुसार ब्लैक स्पाॅट की पहचान एवं उनके सुधार सम्बन्धी कार्य और सभी सड़क अभियांत्रिकी उपायों की समीक्षा और निगरानी
सड़क सुरक्षा मानको का कार्यान्वयन।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने तथा गुड सेमेरिटन को पुरस्कृत किये जाने की कृत कार्यवाही।
4 ई के कार्यक्रम अर्थात् शिक्षा, प्रवर्तन, आपातकालीन देखभाल और इंजीनियरिंग के कार्यन्वयन पर विचार विमर्श करना और उसको सुदृढ करना
गति सीमा और यातायात शांत करने वाले उपायों की समीक्षा
पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात पार्क सह-प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना
जिले में सड़क सुरक्षा अभियान को प्रोत्साहित कराना
स्कूली वाहनों की सुरक्षा के विषय में कृत कार्यवाही पर चर्चा की गयी।
मा0 सांसद तथा जिलाधिकारी महोदय द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के उपाय बताये। उक्त बैठकों का आयोजन राजेश कर्दम, वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) फिरोजाबाद द्वारा किया गया। बैठक में नगर आयुक्त फिरोजाबाद, पुलिस अधीक्षक (यातायात) महोदय फिरोजाबाद, नगर मजिस्ट्रेट महोदय फिरोजाबाद, मुख्य चिकित्साधिकारी फिरोजाबाद, समस्त उप जिलाधिकारी फिरोजाबाद, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग फिरोजाबाद, जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद, डा0 कान्ती शर्मा, प्राचार्य/नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा महाविद्यालय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरसागंज फिरोजाबाद, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ0प्र0रा0स0परि0नि0 शिकोहाबाद फिरोजाबाद, संजय वर्मा, परियोजना निदेशक एन0एच0ए0आई0 कमला नगर आगरा, प्रबन्धक टोल संख्या-21 किमी, यूपीडा आगरा, डीजीएम टोल टूण्डला फिरोजाबाद, यातायात प्रभारी फिरोजाबाद, अखलेश यादव, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक), फिरोजाबाद, अमित शुक्ला, मनोज पाण्डेय व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।

About Author

Join us Our Social Media