WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी का किया स्वागत
फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव तथा प्रदेश सचिव एवं जिला फिरोजाबाद के प्रभारी आशुतोष दीक्षित का दिल्ली से लखनऊ जाते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से उतरते हुए जनपद की सीमा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी ताकत के साथ आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत के साथ संघर्ष करें। स्वागत करने वालों में कमलेश जैन, मनोज भटेले, शशि शर्मा, दाऊद खान, मुकेश गॉड, प्रतिमा पाल, दुष्यंत धनगर, चंद्रकांत यादव, शमीम कुरेशी, विजय चतुर्वेदी, संत कुमार, अमर सिंह (एडवोकेट), खजांची दिवाकर, रामशंकर राजोरिया, धीरेंद्र सिंह जुरैल, हरेंद्र शर्मा, कौशल यादव आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh