WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

एमजी काॅलेज की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शन में दिखाया हुनर
फिरोजाबाद। एमजी बालिका गल्र्स इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं विभिन्न प्रकार के माॅडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को एमजी गल्र्स इंटर कॉलेज में आयोजित विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने तीन दर्जन के करीब मॉडल बनाए। किसी ने वर्षा जल संरक्षण की सीख देते हुए मॉडल तैयार किया। तो किसी ने सौर ऊर्जा का मॉडल बनाया। जिला विज्ञान क्लब के संयोजक अश्वनी जैन ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं के मॉडल की सराहना करते हुए उन्हें क्रियाशील मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रधानाचार्या डा.नीतू यादव ने भी सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh