WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

39 लाख रूपए से सुधरेगी टूटी गलियां व अम्बेडकर पार्क की सूरत
फिरोेजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर मे कराए जा रहे निर्माण कार्यो की श्रंखला मंे शुक्रवार को मेयर नूतन राठौैर ने पार्षदो संग 39 लाख की धनराशि सेे होेनेे वाले निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभांरभ किया। साथ ही सम्बंधित ठेकेदार कोे पारदर्शिता के साथ काम करने के सख्त निर्देश दिए है।
शुक्रवार को महापौर नूतन राठौर ने हिमांयुपूर, नई बस्ती, सत्यनगर टाॅपा, अम्बेडकर पार्क सैलई में लगभग 39 लाख के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 15 वें वित्त की धनराशि से कराया जायेगा। मेयर ने बताया कि आज कई वार्डो में लगभग 39 लाख के सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा अम्बेडकर पार्क रसूलपुर में सौंर्दीकरण कार्य कराया जायेगा। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को पारदर्शिता के साथ काम करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान जेई अमित कुमार, विभोर कुमार, पार्षद अशोक राठौर, सतीश राठौैर, नरेश कुमार, विजय शर्मा, इलियास खान, हाजीफिरोज, अजय गुप्ता, रामबाबू, धर्मेन्द्र, रघुवीर, मनोरमा, शकुंतला, सावित्री, अनिल गुप्ता, देवेन्द्र, रामखिलाडी, मनीष, ज्ञानसिंह, मुकेश, पवन कुमार, भोला कुमार, शकील खान, तारीफ खान, नौशाद, साबिर खान, अकबरराईन, आशिक राईन, आसिफ कुरैशी, तारिक आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh