WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। एडिफाई वल्र्ड स्कूल में उप क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी राजेश कर्दम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरूक किया। वहीं स्कूल परिसर में बच्चों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
गुरूवार को उप क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी राजेश कर्दम ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी होना आवश्यक है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता और परिचित लोगों से चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्यक करें। साथ ही यातायात से संबंधित सभी नियमों का पालन करें। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी। इसके अलावा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर्स एवं प्रधानाचार्या शालिनी एडवर्ड ने राजेश कर्दम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Author

Join us Our Social Media