WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह का रामपुर स्थानांतरण होने कुशवाहा समाज ने एम. जेडी होटल दबरई पर सम्मान कर उनको भावभीन विदाई दी।
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिला महामंत्री महेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीएस कुशवाहा का लगभग साढ़े पांच वर्ष का जनपद में कार्यकाल सराहनीय रहा है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का कार्य किया है। मैं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की तरफ से कुशवाहा जी को बधाई देता हूॅ। उन्होंने व्यापारियों की बात को भी समझा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह ने भावुक होते हुए कहा कि यह स्वाभाविक प्रक्रिया है। कोई भी अधिकारी किसी भी जनपद में हमेशा के लिए नहीं रहता। लेकिन मुझे फिरोजाबाद के लोगों ने प्यार दिया है।मैं उसे जीवन भर नहीं भुला पाऊंगा। स्वागत करने वालों में राजू सिंह कुशवाहा अध्यापक, प्रेम प्रकाश कुशवाहा, चंद्रकांत कुशवाहा, गोपाल, जितेंद्र कुशवाहा, अश्वनी कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा, नीरज शाक्य, प्रांजली कुशवाहा, देव कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

About Author

Join us Our Social Media