WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। सिरसागंज में बुधवार सुबह रोडवेज बस और प्राइवेट स्कूल बस में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बसों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में रोडवेज बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के कठफोरी टोल प्लाजा के पास की है। मैनपुरी जनपद के एक प्राइवेट स्कूल की बस बुधवार की सुबह बच्चों को लेने के लिए सिरसागंज क्षेत्र में आई हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह बस उल्टी दिशा से आ रही थी। इसी दौरान वह अचानक रोडवेज बस से टकरा गई। हादसा होते ही रोडवेज बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जबकि प्राइवेट स्कूल की बस खाली थी, उसमें बच्चे नहीं थे। हादसे में रोडवेज बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। दोनों बसों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे में मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि रोडवेज बस सवार छह लोग घायल हुए है। सभी को शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गनीमत रही कि स्कूल बस में बच्चे सवार नहीं थे, अन्यथा गंभीर घटना घटित हो सकती थी।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh