WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

रसूलपुर से हुआ शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहे मुख्य अतिथि

हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, कहा भगवान परशुराम सबके हैं ईष्ट

नगर विधायक मनीष असीजा व महापौर नूतन राठौर के अलावा कई अतिथिगण रहे मौजूद

मार्ग में जगह-जगह झांकियों व शोभायात्रा पर की गई पुष्प वर्षा

फिरोजाबाद-भगवान महर्षि परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा रसूलपुर से निकाली गयी। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन झांकिया, बैंड बाजे, घोडे एवं काली अखाड़ा आदि आकर्षण का केंद्र रहें। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के संग
विशिष्ट अतिथियों में नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर व अन्य अतिथिगण शामिल रहे। शोभायात्रा का शुभारम्भ रसूलपुर राजा दाल मील से कैबिनेट मंत्री योगेंद्र
उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान महापौर नूतन राठौर व नगर
विधायक मनीष असीजा भी मौजूद रहे। नगर विधायक मनीष असीजा ने भगवान परशुराम जी के डोले में उनकी आरती उतारी। शोभायात्रा घंटाघर, सेंटल चौराहा, बर्फखाना चौराहा, पुराना डाकखाना चैराहा कोटला रोड होते हुए परशुराम शिविर में जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकिया आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि हमारे भगवान सबके हैं ईष्ट। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh