WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। श्रीमद् भागवत कथा का शुक्रवार से हंसराम गढ़ी में शुभारंभ हो गया। कथा सुनने को भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान लोग श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन देखे गए।
शुक्रवार से हंसराम गढ़ी में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा में अरविंद महाराज द्वारा श्रीकृष्ण प्रेम के बारे में बताया। श्रीकृष्ण के कथा के दौरान ग्रामीण श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आएं। हर कोई भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान करता नजर आया। श्रीकृष्ण के जयकारों से पाण्डाल गुंजता रहा। कथा सुनने को दूरदराज से लोगों की भीड़ उमड़ी देखी गई। पाण्डाल भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया। कथा समापन पर आरती कर प्रसाद बांटा गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महानगर मीडिया प्रभारी ठा. विजय सिंह के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh