WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

शिकोहाबाद। बीडीएम कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में ‘‘महर्षि परशुराम जयंती‘‘ की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजित किया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादवेन्दु की अध्यक्षता एवं राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ.माया गुप्ता के संयोजन में हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्या ने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि महर्षि परषुराम भारत के ऋषि परम्परा के महान वाहक थे। उनका शस्त्र व शास्त्रों पर समान अधिकार था। इसके पश्चात् पूर्व प्राचार्या डॉ. नीता सक्सेना ने बताया कि महर्षि परषुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। उनका जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा स्त्रोत है। डॉ. शशि प्रभा तोमर, डॉ. सीमारानी जैन ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने उनसे सम्बन्धित रामायण में लक्ष्मण महर्षि परषुराम सवांद सुनाया। अंत में राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. माया गुप्ता ने कहा कि महर्षि परषुराम को पितृभक्ति, प्रकृति प्रेमी और महिलाओं के प्रति सम्मान करने वाले सदपुरूष के रूप में जाना जाता है। महाविद्यालयी शिक्षकगणों में दर्शना कुमारी, डॉ. नीलम, प्रीति सिंह, ब्यूटी सिंह और पूजा राजपूत भी उपस्थित रहीं।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh