WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूल प्रांगण रंगोली सजाई गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
मंगलवार को किड्स काॅर्नर सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल के प्रांगण में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालयों को रंग-बिरगे गुब्बारों, झालरों, दीपक, मोमबत्तियों एवं पटाखों से सजाया गया। बच्चों में अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबंधम मंयक भटनागर, प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर, सीईओ विख्यात भटनागर ने भगवान गणेश व लक्ष्मी का पूजन कर किया। वहीं विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई गई। वहीं दूसरी ओर बच्चों ने थाल, दीया एवं रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर ने सभी प्रतियोगियों के प्रदर्शन व क्षमता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रबंधक मयंक भटनागर एवं सीईओ विख्यात भटनागर ने सभी को दीपावली की शुभकामनाऐं प्रदान की।
वहीं आईवी इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसमें कक्षा एक से लेकर दस तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कक्षा 1 व 2 के बच्चों ने पेपर लैंप, कक्षा तीन व चार के बच्चों ने दीपक डेकोरेशन, कक्षा 5 व 6 के बच्चों ने वॉल हैंगिंग, कक्षा 7 व 8 के बच्चों ने बंदनवार तथा 9 एवं 10 के बच्चों ने थाली डेकोरेशन आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर श्रीदेवी के द्वारा किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं पुरस्कृत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नंदिनी यादव द्वारा सभी बच्चों एवं अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। वहीं महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल में दीपावली पर्व पर रंगोली बनाई गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगोली से माध्यम से दीपावली की शुभकामनाऐं दी। स्कूल की प्रधानाचार्या नीलम शुक्ला ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाऐं प्रदान की।

About Author

Join us Our Social Media