WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबद। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। जिसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुन्द प्रसाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाना बहुत जरूरी है। साथ ही साथ विद्यालयों में भी विभिन्न विषयों के साथ-साथ विज्ञान विषय में नव प्रयोग किये जाने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। जनपद स्तरीय इस प्रतियोगिता में राजकीय, अशासकीय एवं वित्तविहीन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षक हिमांशु शर्मा ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। नोडल अधिकारी अशोक अनुरागी ने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य रंजना सहाय प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल करहरा, भारती शर्मा प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूंडला, एवं प्रेम स्वरूप सहायक अध्यापक पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद रहे। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर, पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूंडला, गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज, एमजी बालिका इंटर कॉलेज फिरोजाबाद, तिलक इंटर कॉलेज फिरोजाबाद, जवाहरलाल इंटर कॉलेज रतीगढ़ी, दाऊ दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज फिरोजाबाद, एमडी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के अलावा कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया गया।

About Author

Join us Our Social Media