WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में ग्राम मोढ़ा में प्रियंका गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को पार्टी द्वारा 40 प्रतिशत टिकट दिए जाने की घोषणा पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया और एक दूसरे को बधाई दी।
इस मौके पर महिलाओं ने कहा प्रियंका गांधी ने जो यह नारा दिया है कि मैं लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं। इसको हम लोगों को सार्थक करके दिखाना है और देश के विकास में तथा राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। सभी महिलाओं ने प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेसी ही एक पार्टी ऐसी है जो सदैव महिलाओं के सशक्तिकरण के विषय में कार्य करती है। जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी द्वारा तथा देश की जनता द्वारा भारत देश को पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, भारत की पहली राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल तथा भारत की पहली लोकसभा स्पीकर मीरा कुमारी दी, उससे पता चलता है कि महिला सशक्तिकरण के समस्त कार्य कांग्रेस पार्टी द्वारा ही किए गए हैं और आगे भी जारी रखेंगे। इस दौरान डॉक्टर दुर्गेश शर्मा, प्रतिमा पाल, मनोज भटेले, राकेश यादव, अभिषेक पचैरी, कौशल किशोर यादव, धर्म श्रीदेवी, सुमन यादव, आशा लता, रूबी, प्रीति यादव, कमलेश कुमारी आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media