WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

आशाएं घर-घर जाकर पूछेंगी सेहत का हाल, मरीजों के घर चिपकाए जाएंगे स्टिकर
फिरोजाबाद। डेंगू व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनपद में मंगलवार से विशेष संचारी रोग अभियान की शुरु होगा। इसके अंतर्गत आशाएं घर-घर जाकर लोगों के उनकी सेहत का हाल पूछेंगी। इसके साथ वे मच्छरों से बचाव के बारे में भी लोगों को जागरुक करेंगी। बुखार आने पर क्या करें इस बारे में भी बताएंगी। जिस घर में लोग बीमार होंगे। वहां पर मरीजों को चिन्हित कर विभाग को सूचना देंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि जनपद में 19 अक्टूबर से 17 नवंबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसके अंतर्गत 19 अक्टूबर से एक नवंबर तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें आशाएं घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों को दूर रखने के उपायों के बारे में बताएंगी। मच्छरों को दूर करने के लिए आशाएं घरों के अंदर जाकर मच्छरों के प्रजनन अनुकूल स्थितियों की जांच करेंगी। लोगों को मच्छरों के प्रजनन पर रोक और मच्छरों के काटने से बचाव के उपयों के विषय में जानकारी देंगी।
नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि आशाएं व आंगनवाड़ी घर-घर जाकर बुखार से ग्रसित लोगों की सूची, टीबी संबंधित रोगों की सूची तैयार करेंगी। घर-घर जाकर कोविड से बचाव के बारे में जागरूक करेंगी। लोगों को बार-बार हाथ धोना, मास्क लगाना और घर के आसपास साफ-सफाई, पानी इकट्ठा न होने देने के लिए प्रेरित करेंगी।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh