WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

 

फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के अंतर्गत नये बांस के समीप यमुना में नहाने उतरे तीन किशोर डूब गये। जिसमें दो के शव बरामद हो गये है। वहीं एक युवक की गोताखोर तलाश में घुटे है। घटना की जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सदर विधायक मनीष असीजा शुक्रवार को ही पहुंच गये थे। शनिवार को भी मौके पर पहुंचकर परिवारीजनों को सात्वंना दी।

थाना लाइनपार क्षेत्र के रामनगर निवासी नीरज बघेल पुत्र रोशन उम्र 16, गोपाल पुत्र योगेश राठौर उम्र 12, विशाल पुत्र प्रेम नारायण उर्फ साधु उम्र 11 निवासी राम नगर चांदनी प्रेस बाली गली निवासी शुक्रवार को नहाने के लिए यमुना नदी की ओर गए थे। उसी दौरान नए बांस गांव जाने वाले रास्ते पर यमुना में नहाने के लिए उतर गए अचानक तीनों यमुना में डूब गए। शनिवार को गोपाल राठौर, नीरज का शव बरामद हो गया है। वहीं एक किशोर की तलाश में गोताखोर के साथ स्थानीय लोग जुटे है। वही दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Author

Join us Our Social Media