WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। डेंगू महामारी में जिला अस्पताल के सौ शैया अस्पताल के समीप जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मरीजों के तीमारदारों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था संचालित की जा रही है। जिसमें दोनो समय को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि आज 38 वें दिन भी मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए निःशुल्क रसोई लगाई गई। जिसमे ंदोनो समय का भोजन दिया जा रहा है। इसी तरह आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनाथ यादव, जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, जिला महासचिव दुष्यंत धनगर, वरिष्ठ कांग्रेसी आदेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित राजपूत, राकेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह जुरैल, ब्लॉक अध्यक्ष शिकोहाबाद अवनीश यादव, बिजेन्द्र कठेरिया, कौशल किशोर यादव, अभिषेक पचैरी आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media