WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयन्ती जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर मनाई गई। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ अब्दुल कलाम भारत के एक मिसाइलमैन थे। वो जनसाधरण में जनता के राष्ट्रपति’ के रुप में मशहूर हैं। उनका पूरा नाम अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था। वो एक महान वैज्ञानिक और भारत के 11 वें राष्ट्रपति थे। कलाम का जन्म जैनुल्लाब्दीन और आशियम्मा के घर 15 अक्टूबर 1931 को एक गरीब तमिल मुस्लिम परिवार में तमिलनाडु के रामेश्वरम् में हुआ था। अपने शुरुआती समय में ही कलाम ने अपने परिवार की आर्थिक मदद करनी शुरु कर दी थी। उन्होंने 1954 में तिरुचिरापल्ली के सेंट जोसेफ कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन और 1960 में चेन्नई के मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने एक वैज्ञानिक के तौर पर डीआरडीओ में कार्य किया। जहाँ उन्होंने भारतीय सेना के लिये एक छोटा हेलिकॉप्टर डिजाइन किया। उन्होंने इन्कोस्पार कमेटी के एक भाग के रुप में डॉ विक्रमसाराभाई के अधीन भी कार्य किया। बाद में कलाम भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपास्त्र एसएलवी-तृतीय के प्रोजेक्ट निदेशक के रुप में 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़ गये। भारत में बैलिस्टिक मिसाइल के विकास के लिये दिये गये अपने महान योगदान के कारण वो हमेशा के लिये भारत के मिसाइल मैन के रुप में जाने जायेंगे। 1998 के सफल पोखरन-द्वितीय परमाणु परीक्षण में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे। जिसे भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। भारत सरकार में एक वैज्ञानिक सलाहकार के रुप में साथ ही साथ इसरो और डीआरडीओ में अपने योगदान के लिये 1981 में पदम् भूषण और 1990 में पदम् विभूषण से भी सम्मानित किया गया। वे सदैव विद्यार्थियों को नवीन दिशा प्रदान करने का कार्य करते रहते थे। उनका सम्पूर्ण जीवन सादगी, मितव्ययिता और ईमानदारी की मिसाल था। उनका निधन 27 जुलाई 2015 को मेघालय के शिलॉंग में हुआ।

About Author

Join us Our Social Media